झज्जर। आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की तरफ से 7 मई को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे। यहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिलास्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित सभागार में डीसी की अध्यक्षता में लगेगा। उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़, बादली में एसडीएम की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। संवाद