झज्जर। जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे।