फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का राजयोग तपस्या भट्टी संपन्न

Mon, 02 Mar 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-66: बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ब्रह्माकुमारी भाई-बहन। स्रोत सं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवा केंद्र की ओर से सेक्टर-6 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तीन दिवसीय राजयोग गहन तपस्या भट्टी का समापन आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। अंतिम दिन का मुख्य आकर्षण संपूर्ण विश्व को शांति, प्रेम, पवित्रता और करुणा के सकारात्मक संदेश प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

समापन सत्र में उपस्थित भाई-बहनों ने पूर्ण एकाग्रता के साथ राजयोग साधना की और विश्व कल्याण का संकल्प लिया। साधकों को अपने दिव्य स्वरूप का अनुभव करने और आत्मिक शक्ति जागृत करने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने अष्ट शक्तियों के महत्व पर प्रकाश डाला।
होली पर्व के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी अंजलि दीदी ने आध्यात्मिक शुभकामनाएं देते हुए सभी को तिलक लगाकर ईश्वरीय स्मृति का अनुभव कराया। ब्रह्माकुमारी विनीता दीदी, रेणु दीदी और अमृत दीदी ने भी ज्ञान और गुणों के रंगों से जीवन को सजाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में साधकों ने अपने अलौकिक अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें