फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 वाट के सोलर पैनल पर मिलेगा 10 हजार का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को अनुदान आधारित सोलर इनवर्टर चार्जर के लिए कंप्यूटराइज ड्रॉ आवेदकों की उपस्थिति में निकाला गया। 300 वाट के 12 व 500 वाट के 07 सिस्टम अनुदान पर देने के लिए ड्रॉ निकाले गए। उन्होंने बताया कि 300 वाट का सोलर पैनल 01 बैटरी को पूर्ण रूप दिन के समय चार्ज कर देता है तथा 500 वाट का सोलर पैनल 02 बैटरी को पूर्ण रूप से चार्ज कर देता है। अर्थात जिनके घरों में 01 बैटरी का इनवर्टर हैं, वे 300 वाट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। जिनके घरों में 02 बैटरी का इनवर्टर है, वे 500 वाट का सोलर पैनल लगा सकते हैं। 300 वाट के सोलर पैनल की कीमत लगभग 15 हजार रुपये है, जिस पर छह हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं 500 वाट के सोलर पैनल की कीमत लगभग 22 हजार है, जिस पर विभाग द्वारा दस हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ये रहे विजेता
कंप्यूटराइज ड्रॉ के अनुसार 500 वाट के सात लाभार्थियों में अजीत सिंह तलाव, संतोष जोंधी, धर्मेंद्र पटासनी,
कमलेश खानपुर खुर्द , पूनम कबीर कॉलोनी, राजो कालियावास तथा मीनाक्षी छपार शामिल है। 300 वाट के 12 लाभार्थियों में निशा अंबोली, सुनिता माजरा डी, मोनू पेलपा, साहिल बहादुरगढ़, बाबूलाल छुछकवास, बबीता सासरौली, यशपाल कड़ोदा, अजय कुमार सासरौली, अमित कुमार माता गेट झज्जर, योगेश छप्पार, पवन कुमार अमादलपुर, मंजू देवी बिरोहड़ शामिल हैं। इस मौके पर शेष सभी आवेदकों की प्रतीक्षा सूची भी तैयार कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें