फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर हाउस से मिट्टी चोरी, पार्षद ने जताई विभागीय मिलीभगत की आशंका

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित पावर हाउस से उठाई गई मिट्‌टी को दिखाते पार्षद बलराम दलाल व
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित बिजली निगम के पावर हाउस परिसर से बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन से मिट्टी चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां पुराने भवन को तोड़ने और उसका मलबा उठाने की आड़ में करीब 150 ट्रॉली मिट्टी चोरी कर ली। करीब 5 से 6 फुट की गहराई में मिट्टी निकाली गई है।
विज्ञापन

मामले का खुलासा तब हुआ जब बिजली निगम के कर्मचारियों ने मौके पर मिट्टी की खुदाई कर रही जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। इसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। वार्ड-26 के पार्षद बलराम दलाल उर्फ मिंटू पहलवान ने बताया कि रविवार की छुट्टी का फायदा उठाकर यह मिट्टी चोरी की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि सूचना देने के बावजूद कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा जिससे विभागीय मिलीभगत की आशंका गहरा गई है। मिट्टी चोरी के कारण परिसर में लगे दर्जन भर से अधिक पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। कई पुराने छायादार पेड़ों की जड़ें बाहर आ गई हैं।
विज्ञापन

वहीं चहारदीवारी की डीपीसी के नीचे की मिट्टी हटने से दीवार गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। बलराम दलाल ने बताया कि अगर निगम के अधिकारियों ने इसकी शिकायत नहीं दी तो वे निगम के उच्चाधिकारियों से उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें