फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर उतरे समाजिक संगठन, बोले- डॉक्टर बिटिया के हत्यारों को फांसी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। काेलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए जघन्न अपराध के विरुद्ध न्याय की मांग करते हुए मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रोष प्रदर्शन किया। झज्जर लघु सचिवालय में राष्ट्रपति के नाम से नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ अग्रसेन की काॅलेज के स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी शामिल रहे। ओर से शहर में रोष प्रदर्शन किया गया। आरएसएस के संचालक महेंद्र बंसल ने कहा कि घटनास्थल से सबूत नष्ट कर दिए गए। हम सिस्टम की इस विफलता और इसके दुखद परिणाम का कड़ा विरोध करते हैं।
कोलकाता निर्भया के लिए न्याय सीबीआई को फास्ट ट्रैक आधार पर जांच पूरी करनी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द और अधिकतम सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मांग उठाई कि पूरे भारत में रेजिडेंट डाक्टरों को तर्कसंगत ड्यूटी घटे और मानवीय और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएं। भाजपा नेता राजकुमार कटारिया ने कहा कि कोलकाता में साल 1990 में भी 2024 जैसा ही रेप और मर्डर हुआ था। उस वारदात के दोषी को भी फांसी देने की मांग को लेकर मुहिम चलाई गई थी। इसके बाद 2012 में दिल्ली में निर्भया कांड ने तो देश को झकझोर दिया। दोषी को कड़ी सजा के लिए कानून तक बदले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें