फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जिले में अब तक 61 बुजुर्गों की हुई मौत, संक्रमितों में 2679 युवा शामिल

विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेती चिकित्सक। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ जहां निरंतर गिर रहा है, वहीं कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। सोमवार शाम तक जिले में 94 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मरने वाले लोगों में बुजुर्गों की संख्या सबसे अधिक है। वहीं संक्रमितों में सबसे अधिक युवा शामिल हैं। 55 साल से 94 साल तक के 61 बुजुर्गों की मौत हुई है। अगर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा देखा जाए तो सबसे अधिक 2679 संक्रमित 25 से 44 साल के युवा मिलें हैं। सोमवार की शाम तक 5820 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 1922 महिलाएं व 3898 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 15 साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है, जबकि 340 बच्चे 15 साल से कम उम्र के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में 30 महिलाओं में 64 पुरुषों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है, हालांकि एक व्यक्ति की मौत मंगलवार को भी हुई है और एक नया संक्रमित मरीज पाया गया है।
मौत के आंकड़े
15 से 24 साल तक -1
25 से 34 साल तक - 6
35 से 44 साल तक -10
45 से 54 साल तक -16
55 से 64 साल तक -18
65 से 74 साल तक- 24
75 से 84 साल तक- 14
85 से 94 साल तक - 5
कोरोना संक्रमितों के आंकड़े
5 साल से कम - 70
5 से 14 साल - 270
15 से 24 साल- 951
25 से 34 साल -1566
35 से 44 साल - 1113
39 से 54 साल - 822
55 से 64 साल - 571
65 से 74 साल - 318
75 से 84 साल -112
85 से 94 साल - 27
कोरोना के साथ दूसरी बीमारियों से संक्रमित लोगों की मौत अधिक हुई
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिला मौत का आंकड़ा अवश्य बढ़ा है। जिन लोगों की मौत हुई हैं उन लोगों में बीपी, शुगर या कोई अन्य घातक बीमारी थी उन लोगों की मौत अधिक हुई है। फिलहाल तक जिला में 3764 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

ठीक होने वाले मरीजों की दर पहुंची 97.8 फीसद
कोरोना संक्रमितों का ग्राफ काफी बढ़ा है। मंगलवार की शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.8 प्रतिशत पहुंच गई है, जबकि मृत्यु दर को देखा जाए तो 1.63 फीसद पहुंच गई है। सैंपलों के आधार पर 2.34 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
259508 लोगों के लिए गए सैंपल
जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 259508 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से मंगलवार की शाम तक 244786 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें से फिलहाल 3764 लोगों को रिपोर्ट आने का इंतजार है, जबकि एक लाख लोगों में से 23124 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में एक दिन की औसत को देखा जाए तो 1898 सैंपल लिए गए हैं।
जिले में मृत्यु दर अवश्य बढ़ी है। मंगलवार को भी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हुई है। फिलहाल अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 15 साल से कम उम्र के एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। मृतकों में बुजुर्गों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

डॉ. रणबीर सिंह, उप सिविल सर्जन व नोडल अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें