फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव अच्छेज में 21 लाख से बनेगा खेतों का रास्ता

विज्ञापन
18jjrp07- अच्छेज गांव के खेतों को जाने वाला रास्ता, जिसको पक्का किया जाना है। स्रोत-ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बेरी। उपमंडल के गांव अच्छेज में डी प्लान के तहत खेतों के रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर लगा दिया गया है और टेंडर एजेंसी को अलॉट भी हो गया है। अब ठेकेदार की तरफ से जल्द काम को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को अब तक खेतों में कच्चे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता था और बरसात के मौसम में कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता था जिससे फसलों की देखभाल, खाद-बीज ले जाना और कटाई के बाद उपज को मंडी पहुंचने में दिक्कत होती थी। कई बार ट्रैक्टर और अन्य कृषि वाहन रास्ते में फंस जाते थे जिससे परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें