फोटो-18
झज्जर। विश्व युवा कौशल दिवस पर नव पंख सोशल वेलफेयर सोसाइटी राजपूत धर्मशाला सेक्टर-6 में बच्चों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रियंका ने बच्चों को बताया कि कौशल केवल रोजगार नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन का आधार है। संस्था सदस्यों ने बताया कि अब तक 14 बच्चियों को निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण, 2 बच्चियों को कंप्यूटर कौशल और 5 बच्चों को आईटीआई के माध्यम से तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस तरह संस्था से जुड़कर लगभग 21 बच्चे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। कहा गया कि शिक्षा ज्ञान देती है, लेकिन कौशल पहचान और रोजगार देता है। इस अवसर पर प्रियंका, सरिता, अंजू, सतवंती, कोमल, राधिका, खुशी, सुरेंद्र सेठिया और पंकज मलिक मौजूद रहे।