फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी करेगी मासूम की हत्या की जांच, ग्रामीणों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी मांग

विज्ञापन
एसपी से न्याय की गुहार लगाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। छारा गांव में आठ साल के मासूम के हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीण काफी संख्या में झज्जर के एसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मृतक मासूम के परिजन भी थे। हालांकि पुलिस इस मामले गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हत्या के इस मामले में गांव के तीन-चार अन्य लोगों के भी शामिल है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले मासूम का शव गांव के ही तालाब में मिला था।
विज्ञापन

एसपी राजेश दुग्गल ने ग्रामीणों की बात को सुना और इस मामले में बादली के डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित करने का आश्वासन दिया है। एसपी ने कहा कि मासूम की हत्या से जुड़े इस मामले की तह तक जाया जाएगा और जो भी आरोपी है उसे बक्शा नहीं जाएगा। एसपी से मिलने से पहले लघु सचिवालय के सामने वाले पार्क में एकत्रित हुए थे जहां पर डीएसपी रणबीर सिंह ग्रामीणों से मिलने के लिए पहुुंचे। लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण अपनी बात पर अड़े रहे। उसके बाद ग्रामीणों एसपी राजेश दुग्गल से मिलने के लिए उनके कार्यालय पहुंचे। करीब 15 मिनट तक एसपी ने जब ग्रामीणों को समझाया तो वे लोग शांत हुए। हालांकि एसपी ने चार-पांच मुख्य ग्रामीणों को अपने कार्यालय में भी बुलाया और उनसे पूछताछ की।
मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस मामले की जांच एसआईटी से करवाई जाएगी। डीएसपी स्तर के अधिकारी मामले की गहनता से जांच करेंगे। मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें