फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात समंदर पार बहनों ने डाक से भेजे रक्षा सूत्र

Tue, 18 Aug 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 81 : वाटर पू्रफ लिफाफा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। बहनें विदेश में बैठे अपने भाइयों को डाक विभाग के माध्यम से रक्षा सूत्र भेज रही हैं। बहादुरगढ़ से नेपाल, कुवैत, कनाडा, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जर्मनी जैसे देशों में राखियां भेजी जा रही हैं। डाक विभाग ने बरसात के मौसम के लिए जलरोधी लिफाफों की विशेष व्यवस्था की है।
बहादुरगढ़ डाक विभाग में 900 जलरोधी लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से अब तक 100 लिफाफे ग्राहकों द्वारा खरीदे जा चुके हैं। यह लिफाफा बहनों को 10 रुपये में मिल रहा है। डाक विभाग ने विदेश में राखी भेजने के लिए एक दर सूची भी जारी की है। रक्षा बंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। बहादुरगढ़ से अब तक सबसे ज्यादा 10 राखियां कनाडा भेजी गई हैं। इसके बाद यूएसए में 5, यूके में 3 और ऑस्ट्रेलिया में 2 राखियां भेजी गईं। डाक विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में राखियां भेजने में तेजी आएगी।
विज्ञापन

डाकघर ने जलरोधी लिफाफे की व्यवस्था की है। इससे बहनें बरसात के मौसम में भी अपने भाइयों को सुरक्षित राखियां भेज सकेंगी। डाक विभाग का दावा है कि वह सप्ताह से 10 दिन में राखी दुनिया के किसी भी कोने तक पहुंचा सकता है। बहादुरगढ़ से कनाडा राखी भेजने का शुल्क 1300 रुपये है। ऑस्ट्रेलिया के लिए 1500 रुपये और यूके के लिए 1700 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
इंसेट
अन्य देशों के लिए शुल्क और घरेलू सेवा
ब्रिटेन के लिए 2300 रुपये, बेल्जियम के लिए 1800 रुपये और जापान के लिए 1100 रुपये का शुल्क निर्धारित है। न्यूजीलैंड के लिए 1200 रुपये, नेपाल के लिए 800 रुपये और मैक्सिको के लिए 1900 रुपये लगेंगे। कुवैत के लिए 1200 रुपये, जर्मनी के लिए 2200 रुपये और फ्रांस के लिए 1500 रुपये का शुल्क है। बहादुरगढ़ क्षेत्र से सेना और देश के अलग-अलग स्थानों पर कार्यरत युवकों को भी राखियां भेजी जाती हैं। राखी का विशेष लिफाफा डाकिया को समय पर डिलीवरी के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन

वर्जन
डाकघर में 900 वाटर प्रूफ लिफाफे आए हैं। इनमें बरसात के मौसम में भी राखी सुरक्षित रखकर भाइयों तक पहुंच जाएगी। लिफाफे का अलग रंग रूप होने के कारण डाकिये भी इसे जल्द पहुंचाएंगे। बहनों के लिए यह लिफाफा 10 रुपये में डाकघर में उपलब्ध है। -संजीव कुमार, पोस्ट मास्टर, डाकघर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें