19jjrp17- गांव मातनहेल निवासी मोहित अपने परिजनों के साथ। स्रोत-परिजन
साल्हावास। कर्नाटक के बेंगलुरू में गांव मातनहेल के मोहित ने भाला फेंक में रजत पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। ओलंपियन नीरज चौपड़ा को अपना आदर्श मानने वाले मोहित ने 73.90 मीटर भाला फेंककर सिल्वर पदक प्राप्त किया है। गांव में पहुंचने पर खिलाड़ी का जोरदार स्वागत हुआ।
85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 16 जनवरी तक राजीव गांधी हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी बेंगलुरू में हुई थी। कोच जलधीर ने बताया कि मोहित पिछले चार साल से लगातार भाला फेंक की तैयारी कर रहे हैं।
इससे पहले भी मोहित ने करनाल के कर्ण स्टेडियम में आयोजित 15वीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 72.33 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। मौके पर सरपंच विजयलता, व सरपंच प्रतिनिधि कैप्टन बिजेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।