फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्रेशर मशीन का सिलेंडर फटा, दो की हालत गंभीर, धमाके के साथ उड़ी छत

Fri, 18 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूूराो/अमर उजाला/झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कासनी में टायर पंक्चर लगाने की दुकान में कंप्रेशर मशीन का सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की छत उड़ गई और वहां मौजूद दो व्यक्ति महावीर व विजय गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को बाद में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। थाना सदर पुलिस हादसे की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन



गांव कासनी में टायर में पंक्चर लगाने की एक दुकान में बृहस्पतिवार सुबह कंप्रेशर मशीन के सिलिंडर में हवा भरने के लिए मशीन चलाई गई थी। दुकान में मिस्त्री महावीर व विजय काम कर रहे थे। इसी बीच हवा के ज्यादा दबाव के चलते सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। कंप्रेशर के फटने से दुकान की छत भी धराशाई हो गई। कंप्रेशर व गिरे मलबे की चपेट में आने से महावीर व विजय भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। धमाके के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आनन-फानन में दोनों को दुकान से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में एक मिस्त्री के हाथ पूरी तरह से खत्म हो गए हैं। डॉक्टरों ने दोनों को ही पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

पुलिस ढूंढती रही, नहीं मिला कोई
हादसे की सूचना के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। साथ ही घायलों विजय व महावीर के बयान लेने के लिए भी पुलिस शाम को पीजीआई गई। एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि वे देर रात तक पीजीआई में घायलों को तलाशते रहे, लेकिन उनको कोई पता नहीं चला। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि शायद परिजन उनको किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं। पीजीआई के डॉक्टरों ने एक घायल के दोनों हाथ काटे जाने की बात परिजनों को कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें