फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की आवाज दबाना लोकतंत्र की हत्या : जून

विज्ञापन
-फोटो 84 : पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस नेता नरेश जून। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस नेता नरेश जून ने छात्रों के हितों को लेकर आवाज उठा रहे नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष और जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। जून ने नीट पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी आवाज दबाना चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से छात्रों की मांगों को जल्द पूरा करने और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें