झज्जर। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर एड्स कंट्रोल सोसायटी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आईटीआई गुढ़ा में नशा एवं एचआईवी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप सिविल सर्जन डॉक्टर सुनीता तंवर ने हुए कहा कि नशे के प्रति हमें जागरूक होना पड़ेगा। अगर हमें अपने आप को बचाना है तो नशे से दूर रहना होगा। एड्स कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. कुनाल कादयान ने बताया कि कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के प्रति चेतावनी, दुष्प्रभाव, नशे से होने वाली बीमारियां, एचआईवी एड्स, टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में एचआईवी एड्स काउंसलर राजेंद्र महाजन, एचआईवी एड्स काउंसलर अंजू सुहाग ने विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम में अनुदेशक रमेश कुमार, इंस्ट्रक्टर पवन कुमार दहिया, राजकुमार अहलावत सुपरीटेंडेंट, टीबी सुपरवाइजर धनवीर, देव, एड्स काउंसलर सुभाष, एड्स काउंसलर मीनाक्षी मौजूद रहे। वहीं सिविल अस्पताल में भी एमएस डॉ. नरेश दहिया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर डॉ. ज्योति, नर्सिंग अधिकारी कविता मौजूद रहे।े