फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: भादो में सावन की झड़ी, 30 घंटे में 92.10 एमएम बारिश, हवा हुई साफ एक्यूआई <bha>@</bha> 35

विज्ञापन
-फोटो 52 : नेशनल हाइवे पर रोहद गांव के नजदीक भरा बारिश का पानी और निकती गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। इस समय भादो माह चल रहा है और सावन सी झड़ी लगी है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर बारिश ने शहर में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। 30 घंटें में 92.10 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई। दूसरी तरफ बारिश से प्रदूषण साफ हो गया। शहर की हवा बेहद साफ हो गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 35 तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

हालांकि, बारिश के कारण शहरवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
बारिश के बाद सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को कठिनाई हुई। बहादुरगढ़-रोहतक रोड, दिल्ली-रोहतक रोड, मेन बाजार, किला मोहल्ला, झील वाला मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, महाबीर पार्क, छोटूराम नगर, सेक्टर-6, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए व बी और बालौर रोड और कई अन्य प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया। इसके कारण यातायात प्रभावित हुआ और आने-जाने में लोगों को खासा समय लगा। रोहद गांव के पास हाइवे पर भी बड़ी मात्रा में पानी जमा होने से वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत हुई।
बारिश के पानी की सही तरीके से निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या और बढ़ गई है। खासकर लाइनपार क्षेत्र की गलियों और वार्ड-18 की कॉलोनियों में यह स्थिति अधिक गंभीर रही। हालांकि, क्षेत्रीय लोग और पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर ने ट्रैक्टर के जरिए पंप सैट लगाकर पानी की निकासी की व्यवस्था की, ताकि लोगों को और परेशानी न हो।
विज्ञापन



अब मच्छर पनपने का डर

जहां एक ओर बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने का खतरा भी बढ़ गया है। मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि जहां-जहां जलभराव हुआ है वहां पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध किए जाए। वहीं स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद को चाहिए कि जिन क्षेत्रों में जलभराव हो रहा है उन जगहों को चिन्हित करते हुए एहतियात के तौर पर पहले ही वहां पर मच्छर नाशक दवाओं का छिड़काव जरूर करना चाहिए। यही नहीं फोगिंग की भी अभी से पूरी रूपरेखा तैयार कर लेनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बचाव हो सके और शहरवासी स्वस्थ रहें।
विज्ञापन

-फोटो 51 : आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में भरे बारिश के पानी के बीच से निकलता वाहन। संवाद
-फोटो 52 : नेशनल हाइवे पर रोहद गांव के नजदीक भरा बारिश का पानी और निकलती गाड़ियां। संवाद

-फोटो 53 : झज्जर रोड पर भरा बारिश का पानी। संवाद


गलतियों को ठीक करते हुए इंट्रो बनाते हुए रनिंग में खबर को बनाया जाए और शीर्षक और उपशीर्षक दिया जाए।

-फोटो 52 : नेशनल हाइवे पर रोहद गांव के नजदीक भरा बारिश का पानी और निकती गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें