फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डांस, किड्स फैशन शो और मॉडलिंग में दिखाई प्रतिभा

Wed, 29 May 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : विजेता बच्ची को सम्मानित करते आयोजक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में डांस, किड्स फैशन शो और मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न शहरों से पहुंचे 150 से अधिक बच्चों ने अपने-अपने शहर को दर्शाया। इस मौके पर मिसेज इंडिया-2019 डाॅ. किरन छिल्लर को सेलेब्रिटी गेस्ट और मॉडलिंग जज नीना राठी, फिट इंडिया अंबेस्डर दीपक छिल्लर, सचिन जून सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता शिवा डांस अकादमी द्वारा कराई गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पहुंचे विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की प्रतियोगिता के लिए भी अपने आप को तैयार करना चाहिए। डांस बच्चों में फिटनेस के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। किड्स फैशन शो में वंशिका गहलोत विजेता रही। वहीं मॉडलिंग मे मिस ईशा चौधरी, लड़कों में मयंक, डांस कंपीटिशन में सब जूनियर में मिष्टी, जूनियर कैटेगरी में अश्विन नेपाली और सीनियर कैटेगरी मे राहुल शिंग पॉप अव्वल रहे। वहीं डांस ग्रुप में घूंघरू ग्रुप ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को ट्राॅफी देेकर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और मेडल प्रदान किए गए। इस मौके पर रोहित बख्सी, विनीता, कृष्ण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें