23jjrp16- झज्जर। जिमनास्टिक खेल में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
- फोटो : स्रोत : संगठन
झज्जर। जिले में वीरवार को अंडर-11 जिलास्तरीय खेलों का आयोजन किया गया। अलग-अलग खेल मैदानों में प्रतियाेगिताओं का आयोजन हुआ। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता के विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियाेगिता में दमखम दिखाएंगे।
शहर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में जिम्नास्टिक खेल की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
इस दौरान छह खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम में हुआ। इसमें समर नंदा, दीपांशु, हरिदान कादयान, रेहान कादयान, लक्ष्य व रजित यादव का चयन जिम्नास्टिक के लिए जिले की टीम में हुआ है।