फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें बंद कर कमेटी चौक पर बैठे दुकानदार

Thu, 10 Dec 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तिब्बती शरणार्थियों द्वारा गर्म वस्त्रों और जूतों की अस्थायी मार्केट लगाने से नाराज शहर के रेडीमेड गारमेंट्स और जूता विक्रेता दुकानदार बुधवार को हड़ताल पर रहे। दो घंटे दुकानें बंद कर दुकानदारों ने पुरानी कमेटी चौक पर दिया धरना और प्रदर्शन किया। एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर तिब्बत बाजार बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे खाली पड़ी जमीन पर पिछले कुछ वर्षों से तिब्बती शरणार्थी सर्दियों के मौसम में बाजार लगाते हैं।

इस बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स और शूज आदि के अलावा कई तरह का सामान मिलता है। तिब्बतियों के इस बाजार से शहर के जूता व रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेताओं में रोष है। तिब्बत बाजार के विरोध में शहर के काफी जूता एवं गारमेंट्स दुकानदारों ने करीब दो घंटे तक अपनी दुकानें बंद रखी। दुकानदार धरना देकर कमेटी चौक पर बैठे। कमेटी चौक से लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन भी किया। लघु सचिवालय में ज्ञापन देकर तिब्बतियों के बाजार को बंद कराने की मांग की गई। इस प्रदर्शन में अनेक दुकानदार शामिल थे।
ज्ञापन में यह रखीं मांगें
नायब तहसीलदार ओमबीर को दिए ज्ञापन में कहा गया कि तिब्बती हर साल आकर तीन महीने में यहां का सारा व्यापार समेट जाते हैं। जबकि यहां के जूता और रेडीमेड गारमेंट्स के दुकानदार सालभर मंदी की मार झेलते हैं। तिब्बती बाजार के कारण उनका काम बिलकुल चौपट हो गया है। हर वर्ष प्रशासन से मांग की जाती है कि बाजार लगाने के लिए तिब्बतियों को अनुमति न दें, मगर अनुमति दे दी जाती है। प्रशासन हम दुकानदारों की ओर ध्यान दें और जल्द उक्त अस्थायी बाजार को बंद कराए। अनिल, सोनू, सूरज, दीपक, सुमित, रवींद्र्र, युद्धवीर, बिजेंद्र, विजय, सतीश, गुलश, नवीन, रणधीर, राजेश, विजय, निशांत, संजय, रोहित कुमार सहित कई दर्जनों ने ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें