फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइक्रो कंटेनमेंट जोन में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्वीमिंग पूल रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण चक्र को तोड़ने के लिए पूरी व्यवस्था पूर्ण तरीके से कदम उठाए जा रहे हैं। किसी भी रूप से संक्रमण का फैलाव न हो इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी जितेंद्र कुमार ने आदेश पारित करते हुए नियमों का पालन प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जिले में माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाते हुए उक्त जोन के लिए गतिविधियों का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीसी जितेंद्र कुमार ने कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के उद्देश्य से जनहित में जिले में बनाए गए मैक्रो कंटेनमेंट जोन में शॉपिंग कांप्लेक्स, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट, जिम, धार्मिक स्थल, स्वीमिंग पूल व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को पूर्णतया बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही इस जोन में सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य किसी भी रूप से भीड़ एकत्रित होने पर पाबंदी लगाई है। जारी आदेश अनुसार उक्त जोन में विवाह कार्यक्रम में 50 व्यक्तियों तक के शामिल होने, अंतिम संस्कार में 20 लोगों के शामिल होने की छूट संबंधित एसडीएम की स्वीकृति आधार पर ली जा सकती है। प्रशासन की ओर से चिह्नित किए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोन के भौगोलिक क्षेत्र को सील किया जा रहा है और संबंधित विभाग व पुलिस टीम को बैरिकेडिंग के आदेश दिए गए हैं।
आधी क्षमता के साथ चलेगा पब्लिक ट्रांसपोर्ट
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन जितेंद्र कुमार ने बताया कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलाए जाएगा। अति आवश्यक वस्तुओं के आदान-प्रदान की अंतर राज्य गतिविधियां निरंतर चालू रहेंगी। जिले में सायं 6 बजे के बाद बाजार बंद किया जा रहा है और फल-सब्जी, दूध, किराने व मेडिकल स्टोर ही खुल सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए 6 माइक्रो कंटेनमेंट जोन
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चेयरमैन ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण मामलों में संज्ञान लेते हुए जिले में 6 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। सिविल सर्जन की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार डीसी ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में सेक्टर 6 में 94 कोरोना संक्रमित केस मिलने पर, ओमैक्स सिटी बहादुरगढ़ में 70 कोरोना संक्रमित केस होने पर, दयानंद नगर बहादुरगढ़ में 52 केस, सेक्टर 9 बहादुरगढ़ में 49, सेक्टर दो बहादुरगढ़ में 43 और नूना माजरा गांव में 26 कोरोना संक्रमित केस मिलने पर उक्त क्षेत्र को मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
इस जोन में हर संभव आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए संबंधित एसडीएम की मोनिटरिंग रहेगी। उक्त क्षेत्रों में शहरी निकाय के माध्यम से बैरिकेटिंग करवा कर पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, ताकि पीड़ित मरीज से कोरोना का प्रसार न फैले और लोग लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें