फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: उधार के 9 हजार रुपये मांगने पर दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर कॉलोनी में रविवार शाम उधार के 9 हजार रुपये मांगने पर बिहार के बक्सर जिले के गांव कल्याणपुर निवासी अभिषेक (40) की छाती पर चाकू घोंपकर दिल्ली के नांगलोई निवासी मुकेश और उसके दो बेटों ने हत्या कर दी। हमले में अभिषेक के बेटे अभिराज (13) गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मृतक और हत्यारोपी दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। घायल अभिराज को बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। वारदात के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया है। लाइनपार थाना पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

मृतक की पत्नी लालसा के मुताबिक, वह पिछले आठ-नौ वर्षों से छोटूराम नगर में अशोक राठी के मकान में किराये पर रहते हैं। मृतक किराना की दुकान चलाते थे। अभिषेक ने पड़ोसी मुकेश को करीब 9 हजार रुपये का राशन उधार दिया था। कई बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए गए। रविवार को अभिषेक अपने 13 वर्षीय बेटे अभिराज के साथ रुपये मांगने मुकेश के घर पहुंचे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन




फूट-फूटकर रो पड़े बेटा अभिराज, बोले- मम्मी पापा नहीं रहे
घटना के बारे में बताते हुए अभिराज फूट-फूटकर रोने लगे, बोले कि मम्मी पापा नहीं रहे। आसपास खड़े लोग भी भावुक हो गए। अभिराज ने बताया कि रुपये मांगने पर पापा से बहस हुई। इसके बाद तीनों आरोपियों ने हमला कर दिया। वह बीच-बचाव करने लगे तो उन पर हमला कर दिया।

पत्नी बोलीं- बेटा रोता हुआ आया और बोला पापा के चाकू मार दिया
मृतक की पत्नी लालसा ने बताया कि वारदात के समय वह कमरे पर थीं। उनका बेटा रोता हुआ आया और बताया कि पापा और उस पर चाकू से हमला कर दिया है। इसके बाद वह आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचीं। लालसा ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है, घायल अभिराज दूसरा बेटा है, जबकि बेटी गांव में रहती है।
जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़ित और आरोपी छोटूराम नगर में एक ही मकान में रहते हैं। आरोपी मूल रूप से दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला है। उधार के रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मुकेश और उसके दोनों बेटों ने पिता-पुत्र पर हमला किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

फोटो-97:
फोटो-98:
फोटो-99:
फोटो-100:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें