फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: शूटर मनु भाकर का ओलंपिक में चयन, दूसरी बार करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, तीन इवेंट में लेंगी हिस्सा

Tue, 21 May 2024 03:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

मनु भाकर चांगवान में एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2023 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहीं और भारत के लिए पेरिस 2024 ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
मनु भाकर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूटर मनु भाकर का ओलंपिक के लिए चयन हो गया है। वह लगातार दूसरी बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पिछली बार हुए ओलंपिक खेलों में भी उन्होंने भाग लिया था। इस बार भी उनका ओलंपिक में चयन हुआ है। वह 10 मीटर , 50 मीटर और मिक्स डबल्स इवेंट में भाग लेंगी। 
विज्ञापन


मनु भाकर का कहना है कि वह तीन इवेंट मे गोल्ड मेडल के लिए निशाना लगाएंगी। उन्होंने कहा कि देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए वह अपना पूरा जोर लगाएंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बहुत सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में शूटिंग के लिए बढ़िया रेंज नहीं है। शूटिंग के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार से सुविधाएं नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उनको परिवार से हर कदम पर सहयोग मिला है। उन्होंने 25 मई को होने वाले चुनाव में सभी मतदाओं से चुनाव की अपील की है और कहा कि सभी मतदान जरूर करें।

बता दें कि मनु भाकर ने 2022 काहिरा विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में रजत और हांगझोऊ में 2023 एशियाई खेलों में उसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, लेकिन उनकी एकमात्र व्यक्तिगत सीनियर जीत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में 2023 आईएसएसएफ विश्व कप सीरीज के भोपाल चरण में आई थी। इस प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें