फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीने की कला सिखाती है शिव महापुराण कथा : पवन कौशिक

Sat, 12 Jul 2025 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
12jjrp10- कथा करते पंडित पवन कौशिक। स्रोत-मंदिर
विज्ञापन
झज्जर। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशी गिरि महाराज मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। कथा भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। पंडित पवन कौशिक ने कहा कि शिव पुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। वह मंदिर में सावन मास के अवसर पर शिवपुराण कथा के पहले दिन श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करवा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता सती भगवान शिव के मना करने पर भी प्रजापति दक्ष के यज्ञ में पहुंची। बिना बुलाए अपने पिता के घर गईं। अपमान का सामना न करते हुए उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिव पुराण की कथा हमें उपदेश देती है कि जीवन साथी और अपने गुरु पर विश्वास व श्रद्धा होनी जरूरी है। बिन बुलाए मेहमान और बिना परिवार की आज्ञा से कहीं पर भी जाना ना शुभ नहीं होता।
इस दौरान महिला मंडली की संगीता वर्मा, आशा ग्रोवर, शशी खत्री, इंदू भूगड़ा ने भोले डमरू बजा दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में भोले दर्शन दो एक बार हमारे हरी कीर्तन में... नारायणी सरदाना ने बाबा तेरे चरणों की गर धूल जो मिल जाए... शशी खत्री ने मुरली वाला साड़ा साई वे भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महिला समिति की प्रधान इंदू भूगड़ा, आशा नागपाल, नारायणी सरदाना, इंदू शर्मा, शशी खत्री, संगीता वर्मा, उषा काठपालिया, तुशु बहल, शांति कटारिया, शीला चुघ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें