शिल्पा राठी इससे पूर्व वर्ष 2024 और 2025 में दो बार यूजीसी-नेट (पीएचडी पात्रता) परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं। वह मूल रूप से गांव ढराणा की निवासी हैं और वर्तमान में शहर के आदर्श नगर में रहती हैं। पति डॉ. सचिन श्योराण स्वयं वर्ष 2023 में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और वर्तमान में सहायक प्राध्यापक हैं।
शिल्पा शिक्षा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। वह गेट सेट क्लासेस नामक यूट्यूब चैनल का संचालन करती हैं जिसके माध्यम से यूजीसी-नेट, पीजीटी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय का मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। अपनी सफलता का श्रेय शिल्पा ने पति, परिवार और निरंतर सहयोग को दिया।