फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वैलेंटाइन डे पर खूब बजीं शहनाई, दिनभर सजती रहीं दूल्हों की गाड़ियां

Sun, 15 Feb 2026 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 59 : शहर में लाल चौक पर सजाई गई दूल्हे की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैलेंटाइन डे के मौके पर शनिवार को बहादुरगढ़ में शादियों की धूम रही। पूरा दिन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शहनाइयों की गूंज सुनाई देती रही। दूल्हों की सजी-धजी गाड़ियाें के काफिले सड़कों पर नजर आए और बारातियों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शहर और गांवों में मिलाकर 100 से अधिक शादियां संपन्न हुई। सुबह से ही मैरिज पैलेस, वाटिकाएं और होटल पूरी तरह बुक रहे। कई स्थानों पर एक ही दिन में दो-दो शादियों के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होते-होते प्रमुख सड़कों पर बारातों की आवाजाही बढ़ गई जिससे कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।

बाजारों में काफी चहल-पहल रही। फूलों, सजावट सामग्री व मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पंडितों, हलवाइयों, बैंड-बाजे और डेकोरेशन से जुड़े कारोबारियों के लिए यह दिन बेहद व्यस्त रहा।
विज्ञापन


बुकिंग की अधिकता के चलते लगानी पड़ीं अतिरिक्त टीम
नाहरा-नाहरी रोड पर बैंड की दुकान चलाने वाले सुभाष ने बताया कि कई-कई जगह एक ही समय पर बुकिंग होने के कारण उन्हें अतिरिक्त टीमों की व्यवस्था करनी पड़ी। कुछ बैंड वालों ने तो दो-तीन दिन पहले ही सभी स्लॉट फुल होने की बात कही। इसी तरह कैटरिंग, टेंट और फोटोग्राफी से जुड़े लोगों को भी पूरे दिन फुर्सत नहीं मिली।
नजफगढ़ रोड पर वाटिका संचालक दिनेश ने बताया कि वैलेंटाइन डे और शुभ मुहूर्त एक साथ पड़ने से शादियों की संख्या अधिक रही जिससे शादी से जुड़े व्यवसायों को अच्छा लाभ मिला। कुल मिलाकर वैलेंटाइन डे पर शहर में विवाह समारोहों की रौनक देखने लायक रही और पूरे दिन माहौल उत्सव जैसा बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें