फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सबके संकट दूर करेगी, वो बरसाने वाली...

Wed, 03 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मोहल्ला हरिपुरा स्थित श्रीराम मंदिर में मोक्षदा एकादशी पर भजन संध्या में सबके संकट दूर करेगी, वो बरसाने वाली..:राधे श्याम भाटिया के भजन पर भक्त झूम उठे। वहीं जगदीश कटारिया, संजय मक्कड़, सतीश कटारिया, प्रवीण सुखीजा, ललित गेरा व सुनील गेरा ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चौधरी राधेश्याम भाटिया, जगदीश कटारिया, ललित गेरा, सतीश कटारिया, सुनील गेरा, प्रवीण सुखीजा, विनोद मदान, चिंटू सक्सेना, नंदू वर्मा, संजय मक्कड़, सुरेंद्र बुद्धिराजा, अमित सहित अन्य गायक कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।समिति के उपप्रधान जगदीश कटारिया, मंदिर प्रबंधक संजय मक्कड़ ने गीता जयंती की शुभकामनाएं दीं।
मंदिर के पंडित पवन शर्मा ने मोक्षदा एकादशी की कथा भक्तों को सुनाई और कहा कि मोक्षदा एकादशी का धार्मिक महत्व है। एकादशी भक्ति, कर्म, व ज्ञान का संदेश देती है। मोक्षदा एकादशी का व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है साथ ही जीवन में सुख शांति बनी रहती है। एकादशी पर उपवास रखकर रात्रि जागरण करने का भी बड़ा महत्व है।
विज्ञापन

इस दिन भगवान श्री कृष्ण तथा श्रीहरि विष्णु का स्मरण और गीता का पाठ करने से पुण्य प्राप्ति होती है। इसी दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। इस अवसर पर संतलाल बुद्धिराजा, राम अवतार गेरा, प्रवीण सुखीजा, भूषण चुघ, अश्वनी अरोड़ा, कृष्ण रोहिल्ला, जगदीश चौपड़ा, रवि गेरा, शशि कटारिया, सरोज नागपाल, कंचन कटारिया, राधिका गंभीरिया, मोना धींगड़ा, सोनिया गेरा, किरण धींगड़ा, आशा शर्मा, राजवंती बुद्धिराजा, झलक कटारिया, ममता कटारिया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें