फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शमशेर कासनी बने धनखड़ खाप 12 के प्रधान

विज्ञापन
01jjrp25- डावला गांव में आयोजित धनखड़ खाप की पंचायत में चुने गए नए प्रधान का स्वागत करते हुए। स
विज्ञापन
झज्जर। डावला गांव के चबूतरे पर सोमवार को धनखड़ खाप 12 की पंचायत के नए प्रधान शमशेर चुने गए। इस दौरान सभी 12 गावों के सरपंच प्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी की सहमति से शमशेर कासनी को नए प्रधान के रूप में चुना। गांव डावला स्थित धनखड़ खाप के चबूतरे पर खाप की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन

सबसे पहले पूर्व प्रधान युद्धवीर धनखड़ ने अपने पद से 5 साल पूरे होने पर त्यागपत्र दिया और नए प्रधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आपसी विचार-विमर्श के बाद पंचायत के दौरान गणमान्य लोगों ने शमशेर कासनी को प्रधान बनाने को लेकर सहमति जताई। उनको फूल-माला पहनाकर प्रधान चुना गया।
इस अवसर पर धनखड़ खाप के तहत आने वाले सभी 12 गांव के सरपंच प्रतिनिधि भी पहुंचे और सभी ने नए प्रधान का स्वागत किया। वहीं नव निर्वाचित प्रधान ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि वह इस पद का हमेशा सम्मान बनाए रखेंगे और खाप को समाज में आगे लेकर चलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुत से बच्चे नशे की तरफ जा रहे हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि बच्चों को नशे से दूर करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें