फोटो कैप्शन 71: लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शालू को बधाई देते प
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की छात्रा शालू ने राष्ट्रीय ऑनलाइन हिंदी लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ ने आयोजित की थी।
विद्यार्थियों ने ''हिंदी और डिजिटल युग, भाषा तकनीक और बेहतर भविष्य'' विषय पर प्रतिभा दिखाई। छात्रा शालू ने प्रभावशाली शीर्षक और आकर्षक स्लोगन का रचनात्मक प्रयोग किया। उसने चित्रों और रंगों का उपयोग करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। उसके प्रभावी विज्ञापन लेखन को निर्णायक मंडल ने सराहा। उसे प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान, सुमन और पूनम रानी ने बधाई दी। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे प्रेरणास्रोत बताया। संवाद