फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह छाया कोहरा, दोपहर में धूप निकलने पर मिली राहत

Tue, 30 Jan 2024 04:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धुंध गहरा जाती है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं तो कभी तेज धूप निकल रही है। कोहरा और प्रदूषण भी कम नहीं हो रहे हैं। सोमवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ था, लेकिन 7 बजते ही कोहरे छाने लगा।सड़क पर दृश्यता शून्य तक हो गई। इससे न केवल वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बल्कि शहर के पार्कों और स्टेडियम में सैर पर निकले लोग भी हैरान हो गए। हालांकि कोहरा डेढ़ घंटे बाद छट गया, लेकिन प्रदूषण अधिक होने के कारण लोगों को दिक्कत हुई। एक्यूआई 308 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह 7 से साढ़े 8 बजे तक नौकरी पेशा पर जाने वाले लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर बे्रक लग गया। चाल बेहद धीमी रही। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी ऊपर की ओर बढ़ा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कोहरा अधिक होने के कारण चालकों को वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। सोमवार को प्रदूषण फिर से 300 को पार करते हुए लाल रंग में 308 पर पहुंच गया। यह बेहद खराब स्तर है। हवा की गति मंद पड़ने के कारण एक्यूआई बढ़ रहा है। अभी जनवरी के दो दिनों तक हवा की गति 4 से 6 किलोमीटर रहने की संभावना है। जब तक हवा तेज नहीं होगी, तब तक लोगों को इसी तरह प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी माह की शुरूआत में प्रदूषण कम होना शुरू होगा और धीरे-धीरे इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें