फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल खुलने पर दोस्तों संग खूब बतियाए

Tue, 30 Jan 2024 04:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
स्कूल जाने के लिए बस में सवार होते बच्चे।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शीतलकालीन अवकाश के बाद शिक्षण संस्थाएं खुली तो छोटी कक्षा के विद्यार्थियों के चेहरे स्कूल में पहुंचकर खिले नजर आए। स्कूल में शीतकालीन अवकाश के बाद पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या में कमी भी दिखी।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में स्कूल जाने का बच्चों का दूसरा दिन रहा। इससे पहले विद्यार्थी 23 जनवरी को स्कूल गए थे, लेकिन ठंड ज्यादा होने की वजह से इस दिन के बाद से 28 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थी। 29 जनवरी को स्कूल खुले तो विद्यार्थी पहुंचे। छुट्टियों के दौरान बच्चों ने घरों पर भी बेहद मस्ती की। जनवरी माह में दूसरी बार स्कूलों में रौनक दिखी। बच्चों ने दोस्तों संग स्कूल में भी खूब मस्ती की। खासकर प्ले और नर्सरी के बच्चों का पूरा दिन खेलकूद में बीता। सोमवार को सुबह स्कूल समय के अनुसार बच्चे स्कूल ड्रेस में तैयार होकर बस स्टॉप पर पहुंचे। सोमवार सुबह स्कूल जाने के समय सर्दी की वजह से बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे, लेकिन सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर बच्चों ने राहत महसूस की। स्कूल में सोमवार को सभी बच्चों के आने से स्कूलों में चहल-पहल रही। बच्चों की सुचारु रूप से कक्षाएंं चली। लंबे समय के बाद दोस्तों से मिले बच्चों ने आपस में मौज मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें