फोटो नंबर 71: जीत हासिल करने पर फुटबॉल टीम का स्वागत करते कॉलेज प्राचार्य। स्रोत कालेज
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय की फुटबॉल टीम ने गुरुग्राम के एसजीटी विश्वविद्यालय में आयोजित ओरा-2026 फुटबॉल प्रतियोगिता जीत ली। टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में एसजीटी विश्वविद्यालय की टीम को 1–0 से पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कॉलेज प्राचार्य आनंद काद्यान में बताया कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया जिसके परिणामस्वरूप गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद काद्यान और समस्त स्टाफ सदस्यों ने पूरी टीम, कोच एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी।। इस अवसर पर डॉक्टर रवि शर्मा, डॉक्टर. मनजीत कुमार, रमेश कुमार, संजय कुमार, मनजीत, विकास शर्मा तथा डॉक्टर रविंदर भी उपस्थित रहे और सभी ने टीम की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।