फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क दुर्घटना में सिलाई मशीन मिस्त्री की मौत

Mon, 13 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। बाईपास स्थित बुपनियां चौक पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार सिलाई मशीन मिस्त्री की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी जबकि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रोहद गांव निवासी रमेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल से बादली दुकान पर जा रहे थे तो बाईपास चौक के पास पीछे से एक वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद रमेश सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया।
बताया गया है कि रमेश कुमार बादली गांव में सिलाई मशीन ठीक करने का काम करता था और प्रतिदिन मोटरसाइकिल से दुकान पर आता जाता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें