-फोटो 63 : सिलाई कढ़़ाई प्रशिक्षण केंद्र के शुभारंभ पर मौजूद पार्षद जितेंद्र राठी व अन्य। विज्ञ
बहादुरगढ़। छोटूराम नगर में संचालित स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत संचालित विधि कला केंद्र में निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू हुआ। सूर्यवंशी विचार संगठन की ओर से संचालित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन वार्ड-9 से पार्षद जितेंद्र राठी ने किया। उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी और रोजगार का साधन भी उपलब्ध होगा। राठी ने कहा, संस्थान को सरकार की ओर से भी सुविधाएं दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. सुखबीर, सूरज सिंह, इरफान, रामबाबू, सूर्य कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।