-फोटो 55 : आर्य राहुल को सम्मानित करते मंदिर समिति पदाधिकारी। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। दहकोरा गांव के शिव मंदिर में वैदिक यज्ञ किया गया। इसमें राहुल को उनकी ईमानदारी से प्रेरित होकर यज्ञ मंडली शिव मंदिर ने सम्मानित किया। शनिवार को आर्य राहुल को सांपला में एक एटीएम बूथ में 48,400 रुपये मिले थे। राहुल ने पैसे सांपला थाना में जमा कर दिए। इस मौके पर चेयरमैन राजपाल, सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच आजाद सिंह, धर्मवीर पहलवान, ऋषिदेव आर्य, सोमदेव आर्य, आर्य रमेश चंद्र, दीपक कुमार मौजूद रहे।