फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो : राजेंद्र जून

Wed, 09 Sep 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-56: पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में सीवर और पेयजल व्यवस्था को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक और संबंधित विभाग इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं। जून ने कहा कि बहादुरगढ़ की लगभग हर कॉलोनी में सीवर ओवरफ्लो और पेयजल की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

कई स्थानों पर सीवर का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है और आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन की खराब व्यवस्था के कारण दूषित पानी पेयजल आपूर्ति में मिल रहा है। लोगों को मजबूरी में गंदा और बदबूदार पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
राजेंद्र जून ने स्थानीय विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक को इन समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। जून ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की। उन्होंने कहा कि सभी कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था की जांच कराकर ओवरफ्लो की समस्या दूर की जाए। साथ ही, पेयजल लाइनों की भी जांच कर दूषित पानी की आपूर्ति तुरंत रोकी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें