फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्याकांड में सातवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। खरखौदा में गोली मारकर नीरज उर्फ कातिया की हत्या के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने सातवें आरोपी झज्जर जिले के गांव मारौत निवासी नितिन को गिरफ्तार किया है। 16 मई को खरखौदा कोर्ट में पेशी के बाद नीरज पर तहसील गेट के सामने कार से टक्कर मारकर गोली मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के भाई सत्यवान की शिकायत पर खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एसयूएजी यूनिट सेक्टर-7 की टीम पहले ही छह आरोपितों सन्नी, अवन उर्फ काला, नवनीत उर्फ साहिल, सोहन उर्फ काकू, साहिल और मनीष उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी नितिन को कोर्ट में पेश की जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें