फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नेशनल प्रतियोगिता में सात खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे

विज्ञापन
28 आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में मैच शुरू करवाते इनेलो नेता अभय चौटाला।
विज्ञापन
रोहतक। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया कप (बीएफआई) की नेशनल प्रतियोगिता में जिले के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ। इसके लिए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता की ट्रायल रविवार को आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित की गई। नेशनल प्रतियोगिता एक से आठ अक्तूबर तक तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पांच खिलाड़ियों में तीन का चयन ट्रायल के आधार पर हुआ जिनमें रोहतक के 55 किलोग्राम में सागर, 80 किलोग्राम में नितिन व 86 किलोग्राम में झज्जर के यश शामिल हैं। वहीं यूथ एशिया खेलने वाले दो खिलाड़ियों की सीधी नेशनल प्रतियोगिता में एंट्री हुई है। इनमें 60 किलोग्राम में जितेश व 70 किलोग्राम में प्रियांशु शामिल है।
86 किलोग्राम में झज्जर के यश, भिवानी के 60 किलोग्राम में हर्ष व 65 किलोग्राम में पंकज का चयन हुआ। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि इनेलो नेता अभय चौटाला ने शिरकत की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी सभी खेलों में शानदार प्रदर्शन करके नाम रोशन कर रहे हैंं। अर्जुन अवाॅर्डी दिनेश ने ट्रायल ली। कोच संजीव कुमार ने भी विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव ओमवीर हुड्डा व उपाध्यक्ष नवीन हुड्डा मौजूद रहे।

28 आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में मैच शुरू करवाते इनेलो नेता अभय चौटाला।

28 आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में मैच शुरू करवाते इनेलो नेता अभय चौटाला।

28 आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में मैच शुरू करवाते इनेलो नेता अभय चौटाला।

28 आर्यन्स स्पोर्ट्स बॉक्सिंग क्लब में आयोजित ट्रायल में मैच शुरू करवाते इनेलो नेता अभय चौटाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें