झज्जर।सोमवार को जिले भर में डेंगू के सात नए केस आए है। इनमें से छह मरीजों की पहचान कर ली गई है। एक मरीज ने गलत पता और नंबर देने के कारण अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। जिले में डेंगू के केस बढ़कर 55 हो गए हैं।
सोमवार को बाकरा, तलाव और टांडाहेडी में एक-एक और बहादुरगढ़ में तीन डेंगू के नए मरीज मिले हैं। एक मरीज के गलत पता देने के कारण उसका पता नहीं चल सका है। उसका पता करने की कोशिश की जा रही है। अभी तक जिले में 2709 डेंगू के टेस्ट किए गए है। जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। वहा आसपास के 70 से 75 घरों में फॉगिंग करवाई जा रही है। साथ ही एंटी लारवा एक्टिविटी भी चलाई जा रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि पानी काे इकट्ठा ना होने दिया जाए। घरों में जाकर कूलर और पानी के मटकों की जांच की जा रही है। सोमवार को जिले में मलेरिया के मरीज नहीं मिले, लेकिन जिले भर में अब तक 29 मलेरिया के मरीज मिले है।। डेंगू का मच्छर 16 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में ज्यादा प्रभावी रहता है। मच्छर ना पनपे।
वर्जन
जिले में अभी तक 56 डेंगू के केस मिले हैं। सोमवार को छह केसों की पहचान की गई, वहीं एक मरीज ने गलत पता और फोन नंबर देने के कारण उसका पता नहीं चल पाया है। लोगों को शरीर का ढककर रखना चाहिए। कूलरों की सफाई करते रहना चाहिए।
डॉ. तीर्थ सिंह बागडी, जिला मलेरिया अधिकारी, झज्जर