-फोटो 56 : जागरूकता रैली को रवाना करती नप चेयरपर्सन सरोज राठी, प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व शिक्षा
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की ओर से महाविद्यालय द्वारा गोद लिए हुए गांव बामनौली में सात दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का मुख्य विषय यूथ फॉर माय भारत और डिजिटल साक्षरता है।
शिविर में स्वयंसेविकाओं को विभिन्न प्रकार की सामाजिक समस्याओं पर विशेषज्ञों द्वारा लेक्चर के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। यहां स्वयंसेविकाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराइयों पर बामनौली ग्रामवासियों को रैली, नुक्कड़ नाटक, घर घर जाकर, पोस्टर, स्लोगन आदि द्वारा जागरूकता फैलाने का प्रयास करेंगी। शिविर के पहले दिन का विषय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रहा।
इसका उद्घाटन नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने किया गया। मुख्यातिथि सरोज राठी व महाविद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्य तथा प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।
बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि नैतिक मूल्यों का महत्व हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। नैतिक मूल्य हमें सही और गलत के बीच अंतर करने में मदद करते हैं और हमारे चरित्र को आकार देते हैं।