फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टफमैन 10 किमी रन में सेवा राम प्रथम

विज्ञापन
फोटो 51: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजेता बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित टफमैन 10 किलोमीटर रन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप के 52 धावकों ने भाग लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए कई आयु वर्गों में पोडियम फिनिश हासिल कर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन

टफमैन 10 किमी रन देश की चुनौतीपूर्ण दौड़ों में गिनी जाती है। पदक विजेताओं में सेवा राम ने 30 से अधिक आयु के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 14 से अधिक आयु वर्ग में मनेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। 30 से अधिक महिला वर्ग में लक्ष्मी वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ वर्ग में कृष्णा राणा ने 60 से अधिक महिला वर्ग में प्रथम स्थान पाकर सभी को प्रेरित किया। 30 से अधिक पुरुष वर्ग में सनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सत्यवान डागर ने 40 से अधिक आयु वर्ग और गुलाब सिंह 30 से अधिक आयु वर्ग में चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फिट इंडिया एंबेसडर दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर सहित बीआरजी के अनेक धावकों की भागीदारी रही। ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने कहा कि यह सफलता पूरे बीआरजी परिवार की टीम भावना, निरंतर अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें