झज्जर। शहर के बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की बैठक में पांच मामले बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण पहुंचे। इनमें से चार का मौके पर निपटारा कर दिया गया। एक मामले का संज्ञान लेने के लिए आदेश दिए गए हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बताया कि वे कई बार निगम के चक्कर काट चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं के लिए फोरम लोगों की समस्याओं के समाधान हो रहा हैं। काफी पुराने मामलों को सुनकर उनका समाधान विभाग की ओर से किया जा रहा हैं।
सेक्टर छह से आए सुनील कुमार ने बताया कि हर बार बिजली का बिल भर रहा हूं, लेकिन दो महीनों का करीब 90 हजार का बिल आया है। विभाग के कर्मचारियों को बताया गया है कि उसका बिजली का मीटर 90 प्रतिशत तेज चल रहा हैं, लेकिन ठीक नहीं किया जा रहा हैं। जौंधी गांव से आए दयाचंद ने बताया कि खेतों में बिजली का खंभा गलत तरीके से लगा हुआ हैं, लेकिन दो महीने से चक्कर काट रहा हूं। समाधान नहीं हो रहा हैं। शहर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि उसने 2021 में लगभग 24 हजार का बिल भरा था। जो बिजली के बिल के साथ अब भी जुड़कर आ रहा हैं। अब करीब 61 हजार बिल एरियर लगकर आया है। वह भी बिजली निगम का पूर्व में कर्मचारी रहा हूं। लेकिन कोई समाधान दो साल से नहीं हो रहा हैं।