फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य स्प्रिट या अल्कोहल का घोल डालकर चलेगा सैनिटाइजर चेंबर

विज्ञापन
सेनिटाइजर चैंबर के साथ संस्थान के स्टाफ सदस्य व डीएसपी। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की टीम ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर चेंबर तैयार किया है। अन्य सैनिटाइजिंग चेंबर में सोडियम हाइपोक्लोराइट खरीदकर डालना पड़ता है जबकि इस सैनिटाइजिंग चेंबर में सामान्य स्प्रिट/ अल्कोहल का घोल डालकर चलाया जाता है। संस्थान की प्राचार्या गीता गुलिया ने बताया कि संस्थान की टीम में दिगपाल सिंह, जगदीश आर्य, महावीर सिंह, इसतेंद्र वशिष्ट, रमेश, दयासिंह, राजबीर सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

टीम की तरफ से बनाए गए पहले सैनिटाइजिंग चेंबर को पुलिस विभाग झज्जर को सौंपा गया है। पुलिस विभाग ने इसे एसपी झज्जर के कार्यालय में स्थापित किया है। यह सैनिटाइजिंग चेंबर अन्य संस्थाओं द्वारा बनाए गए सैनिटाइजिंग से न केवल सस्ता है, बल्कि बहुत अधिक कारगर है। इस सैनिटाइजिंग चेंबर की प्रतिदिन इस्तेमाल होने वाली लागत भी कम है।
चिकित्सकों ने घोल को बताया सुरक्षित
इस घोल को पुलिस विभाग व डॉक्टरों की टीम ने कपड़ों व त्वचा के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित बताया है। इस चेंबर में प्रवेश करने के दौरान आंखों को बचा कर रखने के लिए कहा गया है। वहीं इस चेंबर से निकलते ही अग्नि के पास में न जाने की सलाह दी है। संस्थान की तरफ से और सैनिटाइजर चेंबर तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें सामान्य अस्पताल, नगरपालिका कार्यालय, कॉलेज, पुलिस लाइन में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
संस्थान की तरफ से सैनिटाइजर चेंबर तैयार करने का कार्य शुरू किया गया है। इन्हें विभिन्न स्थानों पर स्थापित किया जाएगा, जहां पर लोगों व कर्मचारियों का आवागमन अधिक रहता है।
विज्ञापन

- गीता गुलिया, प्राचार्या, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें