-फोटो 61 : सेेमिनार मेें मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ।
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सुमन हुड्डा के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ लिविंग सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. शशी रापडिया के मार्गदर्शन में हुआ। सेमिनार के द्वारा रिटायर्ड प्रिंसिपल राजवीर सिंह ने योग, ध्यान और प्राणायाम के माध्यम से तनाव मुक्त जीवन जीने की कला विद्यार्थियों के साथ सांझा की। प्राचार्य सुमन हुड्डा ने कहा कि व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सामंजस्य और संतुलन बनाने के लिए योग एवं ध्यान की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। हीरा रापडिया, मुकेश कुमारी, पूनम व भावना इत्यादि महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया। इस मौके पर विकास शौकीन, नीतू कटारिया, मीनाक्षी कालरा, राजीव व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रह।