फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: डीएमआरसी ने मेट्रो परिसरों में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान

Tue, 01 Oct 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : मेट्रो स्टेशन परिसर में सफाई करते कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से मेट्रो स्टेशनों पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया हुआ है। यह अभियान 2 अक्तूबर तक चलेगा। डीएमआरीस के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने भी लोगों को स्वचछता का संदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएमआरसी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों, निर्माण स्थल श्रमिकों आदि ने स्वच्छ भारत के लिए जन आंदोलन अभियान के समर्थन में लगभग 110 स्थानों पर श्रमदान में हिस्सा लिया। डीएमआरसी ने अपने परिसर के बाहर मेट्रो स्टेशनों, डिपो और आवासीय कॉलोनियों के पास स्वच्छ वातावरण के लिए 70 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) को अपनाया। अभियान के उपलक्ष्य में डीएमआरसी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। जिसमें कर्मचारियों और डीएमआरसी के कर्मचारियों और निवासियोंं द्वारा संगीत प्रस्तुतियां दी गई। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने मेट्रो नेटवर्क पर वीडियो संदेश सांझा किया। जिसमें यात्रियों से स्वच्छता ही सेवा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें