07jjrp12- राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व विद्यार्थी। स्रो
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित सेमिनार का विषय प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी भाषा की आवश्यकता रहा। प्राचार्य प्रोफेसर सतवीर सिंह व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आधुनिक समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय से संबंधित काफी प्रश्न पूछे जाते हैं। राजकीय महाविद्यालय मातनेहल डॉ. श्रीओम ने बताया कि परीक्षा से संबंधित अंग्रेजी भाषा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह, सुनील कुमार उपस्थित रहे।