झज्जर। महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा तथा महिला किसान को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक झज्जर नीलम अहलावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास झज्जर उर्मिल सिवाच द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक झज्जर नीलम अहलावत ने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से लगभग 1500 महिलाओं को संयुक्त समूह बनवा कर घर पर रहकर छोटे-छोटे कार्य करने के लिए 50-50 हजार रुपये का प्रत्येक महिला को ऋण उपलब्ध करवाकर महिलाओं के लिए घरेलू उद्योगों जैसे की पशुपालन, कपड़े की दुकान, चूड़ियों की दुकान, अचार आदि डालने बारे महिलाओं व लड़कियों के सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया हैं। । इस अवसर पर ज्योति, सुमन यादव, कविता ने विचार रखे।