बादली स्थित चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष के छात्र एनएसएस स्वयंसेवक अरुण का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए हुआ है। महाविद्यालय के प्राचार्य आनंद काद्यान ने बताया कि कालेज के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय से किसी छात्र का चयन पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में होना पूरे महाविद्यालय के साथ साथ क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बात है। राजस्थान के जयपुर में स्थित बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट में उत्तरी क्षेत्र पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2021 का आयोजन किया गया। यह दस दिवसीय शिविर गत 18 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक रहा जिसमें आठ राज्यों के प्रतिभागियों ने अपने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। प्राचार्य आनंद के साथ अन्य अध्यापकों ने भी अरुण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।