बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की प्राचार्य आशा शर्मा के नेतृत्व में तरु तरंग अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत एक बीज-एक पौधा पहल के अंतर्गत प्लास्टिक के पुन: उपयोग को बढ़ावा दिया गया।
दूध की थैलियों में बीज रोपित किए गए। इसका उद्देश्य प्लास्टिक अपशिष्ट से पौधे तैयार करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत रतन टाटा फॉरेस्ट सांखोल में फूलों व फलों के पौधे रोपित और बांटे गए। प्राचार्य आशा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का सतत दायित्व है। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी दिव्या बंसल, सुनीता रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अन्नू शर्मा, आउटरीच कन्वीनर प्रीत कमल, सदस्य सारिका, रेखा, अनिता, गायत्री तथा अजय ने दूध की थैलियों में बीज रोपित किए। यह आयोजन महाविद्यालय की वाईआरसी, आउटरीच, एनएसएस इकाई तथा इको क्लब ने संयुक्त रूप से किया।