फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियार से हमला कर फैक्टरी गार्ड की हत्या

Fri, 05 Feb 2016 01:58 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में तैनात सिक्योरिटी गार्ड की कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बुधवार रात हुई इस वारदात के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।


बिहार के पटना सिटी मूल व हाल बाबा हरिदास नगर दिल्ली निवासी शंकर लाल (45) कई साल से एक किराये के मकान में रहता था। उसने 6 साल पहले नेपाल मूल की महिला सुनीता के साथ शादी की थी।
विज्ञापन


थाना शहर पुलिस को दर्ज कराए बयान में उसकी पत्नी सुनीता का कहना है कि वह बुधवार शाम साढ़े छह बजे घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। देर रात उसके पास फोन आया कि उसके पति को काफी चोटें आईं हैं और उसकी हालत चिंताजनक है। जब वह हॉस्पिटल पहुंची तो यहां उसे उसका खून से लथपथ शव मिला।

बताया गया है कि जिस फैक्टरी में वह सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्य करता था उसमें फुटवियर से संबंधित सीट बनाने का कार्य होता था।

रात को शंकर लाल अकेला ही यहां ड्यूटी पर था। ऐसे में उसके पास यहां कौन व्यक्ति आए और किस कारण से इस वारदात को अंजाम दिया गया, इसको लेकर मामला उलझा हुआ है। उस पर तेजधार हथियारों से अनेक वार हुए हैं। अधिक चोटें आने व रक्त स्राव होने के चलते उसकी मौत होने का अंदेशा जताया गया है।

जिस फैक्टरी में यह वारदात हुई उसमें वह लगभग दो माह से ही ड्यूटी पर लगा था।

एमआईई चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता रोतकी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

कई पहलुओं से जांच
सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने व इसमें किसका हाथ रहा होगा इसको लेकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है।

उसका किसी से कोई झगड़ा, पैसे का लेन-देन या फिर किसी से कोई संबंध तो नहीं रहे हैं। इन सवालों का पुलिस जवाब ढूंढ़ रही है। हालांकि उसकी पत्नी ने उसकी किसी से कोई भी कहासुनी न होने की बात कही है।
विज्ञापन


कई टीमें जुटी

हत्या की इस वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस की कई टीमें जुट गई हैं। थाना शहर के अलावा एमआईई चौकी पुलिस, एफएसएल टीम व साइब सैल भी सुराग लगाने का पता कर रही है। जहां पर वारदात हुई वहां से मोबाइल डंप उठाकर भी पुलिस जांच आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें