फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाइक की टक्कर से सिक्योरिटी गार्ड घायल

Thu, 19 Feb 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड पर बाइपास पुल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके सामने के चार दांत टूट गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ निवासी सुनील वर्तमान में शहर के बसंत विहार में किराये पर रहता है और एचएल सिटी के मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी की शाम करीब 6 बजे ड्यूटी खत्म कर वह एक साथी के साथ पैदल घर लौट रहे थे।
जब वह बहादुरगढ़ बाईपास पर झज्जर रोड के कोने पर स्थित ढाबे के सामने पहुंचे तो उसी दौरान झज्जर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुनील सड़क पर गिर पड़े और उनके मुंह पर गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

उन्हें सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया। अब पीड़ित की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें